April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, कार व बस की भिड़ंत में इतने लोगो की गई जान….

गाजियाबाद: गाजियाबाद में दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर आज मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक्सप्रेस वे पर बस और टीयूवी 300 कार में टक्कर हो गई। भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल 8 साल के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर क्रॉसिंग थाना क्षेत्र में ये घटना हुई। हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बस की वजह से भीषण हादसा हो गया है। बस सीएनजी लेकर हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सीडेंट के बाद शव कार में ही फंस गए थे। इसके बाद गेट को कटर से काटकर कार में फंसे शव को निकाला गया। शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि स्कूल बस खाली थी और रॉन्ग साइड से आ रही थी वहीं, कार सवार परिवार मेरठ से दिल्ली की तरफ आ रहा था। परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। लेकिन कार रॉन्ग साइड से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा और एक पुरुष को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ लग गईं। तत्काल घटना की सूचना लोगो ने पुलिस को दी। पुलिस मौके ओर पहुँची और मौके पर मौजूद लोगों व अन्य साधनों की सहायता से कार में फंसे लोगों को जैसे तैसे निकाला गया।मृतको को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया वही गंभीर घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Share to...