April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भीषण हादसा, खाई में गिरी कार, 5 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकरनाग के डक्सुम इलाके के पास एक वाहन के लुढ़कने से ये हादसा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, JK03H9017 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सूमो गाड़ी जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ से आ रही थी और डक्सुम के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें 5 बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष (पुलिसकर्मी) शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी सामने आया है कि हादसे में जान गवांने वाले सभी लोग एक ही परिवार से थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी मडवा किश्तवाड़ से होकर आगे बढ़ रही थी, इसी दौरान ड्राइवर ने कार से अचनाक नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया।

सड़क हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई:-

  1. किश्तवार के रहने वाले इम्तियाज राथर, उम्र 45 वर्ष, पिता का नाम- गुलाम रसूल राथर
  2. किश्तवार की रहने वालीं अफरोजा बेगम, उम्र 40 वर्ष, पति का नाम- इम्तियाज अहमद राथर
  3. रेशमा, उम्र 40 वर्ष, पति का नाम- माजिद अहमद
  4. अरीबा इम्तियाज, उम्र 12 वर्ष, पिता का नाम- इम्तियाज अहमद
  5. अनिया जान, उम्र 10 वर्ष, पिता का नाम- इम्तियाज अहमद
  6. अबान इम्तियाज, उम्र 6 वर्ष, पिता का नाम- इम्तियाज अहमद
  7. मुसैब माजिद, उम्र 16 वर्ष, पिता का नाम- माजिद अहमद
  8. मुशैल माजिद, उम्र 8 वर्ष, पिता का नाम- माजिद अहमद

सड़क हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी मृतकों को अस्पताल लाया गया। जहाँ सभी का पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

Share to...