उत्तरप्रदेश: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में कांवड यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। असमोली थाना क्षेत्र के मनोटा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार चार कांवड़़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ‘पुलिस और RRF (रैपिड रेस्पॉन्स फोर्) की टीम मौके पर पहुंची, चारों घायलों को तुरंत संभल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टों ने एक और कांवड़िए को मृत घोषित कर दिया, बाकी तीन घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई।
वहीं, हादसे के बाद से परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल हैं और लोगों में आक्रोश भी देखा गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कीज रही हैं।
सावन के इस पावन माह में हुए भीषण सड़क हादसे से कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई का जा रही है। वही घटना के बाद से ही कावड़ियों सहित लोगो में घटना को लेकर काफी रोष हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त