April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अगले 24 घण्टो में फिर भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

प्रदेश के हिस्सों में लगातार कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही हैं जिससे नदी तालाब व बांधो में बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया हैं। मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर भारी बारिश होने की संभावना जारी की है।

मौसम विभाग ने 21 जुलाई सुबह 08ः30 बजे तक नर्मदापुरम, हरदा, खरगोन, बड़वानी, इंदौर, उज्जैन, सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के आधार पर राजस्व सहित ग्रामीण विकास विभाग, जलसंसाधन, होमगार्ड, एमपीईबी, स्वास्थ्य, खाद्य और अन्य विभागों को अलर्ट किया है। अगले 24 घंटे में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सीहोर, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास, डिंडोरी, नरसिंहपुर, मंडला और बालघाट जिलों में अलग-अलग स्थानों पर सुबह तक आंधी और बिजली के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

Share to...