April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विदेश भेजने के नाम महिला से लाखों रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ठगी धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हजारों लाखों रुपये की चपत ठग धोखाधड़ी कर आमजन को लगा रहे है। एक ऐसा ही मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में आया जहाँ विदेश भेजने के नाम एक महिला धोखाधड़ी की शिकार हुई है। महिला को विदेश भेजने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में उससे लाखों रुपए ले लिए और विदेश भी नहीं पहुंचाया जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।

मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के पंचम की फेल का है यहां की रहने वाली कविता नवल नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की वह विदेश जाना चाहती थी। जिसे लेकर उसने एक हैदराबाद की कंपनी से संपर्क किया था। हैदराबाद कंपनी के संचालक द्वारा अलग-अलग किस्तों में विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख रुपए ले लिए और विदेश भी नहीं पहुंचाया।

फिलहाल मामले में महिला ने हैदराबाद की कंपनी के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

वही पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने आम लोगों से अपील की है इस तरह की धोखाधड़ी लगातार सामने आ रही है बिना वेरीफाई किए किसी को रुपए ट्रांसफर ना करें। विदेश जाने के लिए बहुत सारे नियम होते हैं, पहले उनकी जानकारी ले लेनी चाहिए और रुपए देने के पहले क्रॉस वेरीफाई करना आवश्यक है, कि जिस चीज के लिए रुपए मांगे हैं उसमें रुपए लगते हैं या नहीं ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके।

Share to...