भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया जा रहा है. मार्च 2026 में एक-दूसरे के साथ सगाई के बंधन में बंधे इस कपल के बीच सिर्फ 4 महीनों के अंदर ही दूरियां आने की खबरें तेज हो गई हैं. आकृति अग्रवाल के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स और उनके ओर से उठाए गए कदमों ने इस रिश्ते के टूटने की खबरों को हवा दे दी है. इस स्टार कपल के बीच आई खटास की कई बड़ी वजहें सामने आ रही हैं.
आकृति ने इंस्टाग्राम से डिलीट की सगाई की फोटोज
रिश्ते में दरार आने की अफवाहों को तब सबसे ज्यादा बल मिला जब आकृति अग्रवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पृथ्वी शॉ के साथ की सभी फोटोज हटा दी हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने मार्च में हुई अपनी सगाई की खूबसूरत फोटोज को भी प्रोफाइल से पूरी तरह डिलीट कर दिया है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने रिश्ते को खत्म करने का संकेत देते हुए आकृति ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को अनफॉलो भी कर दिया है. दोनों का एक-दूसरे को अनफॉलो करना फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला है.
सोशल मीडिया स्टोरी में लगाए गंभीर आरोप
सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि आकृति अग्रवाल ने इस स्टोरी को कुछ घंटों बाद डिलीट भी कर दिया है. वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी के लिखा हुआ है, ‘मेरे साथ कई बार धोखा हुआ, फिर भी मैं एक शब्द नहीं बोली. अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि जीवन में एक कदम आगे बढ़ाने के बाद भी… सोशल मीडिया पर चल रही हर एक अफवाह और बातें पूरी तरह सच हैं. एक दूसरी फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘वो हमेशा झूठ बोलेंगे.’ हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
कौन हैं आकृति अग्रवाल?
आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं. वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां उन्हें करीब 31 लाख लोग फॉलो करते हैं. इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म ‘त्रिमुखा’ से पर्दे पर भी डेब्यू कर चुकी हैं. उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर हजारों सब्सक्राइबर्स हैं, जहां वो व्लॉग और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं. पृथ्वी और आकृति को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है. सगाई से पहले दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था.

More Stories
Tanzid Hasan Record Century in Australia: 0 पर मिला जीवनदान और ठोक दिया शतक, तंजीद हसन तमीम ने कंगारुओं की धरती पर कायम किया कीर्तिमान
India vs Sri Lanka Test Series: भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय श्रीलंकाई टीम घोषित, स्क्वॉड में 5 स्पिनर शामिल
Ujjain Badminton Players Gold Medal: उज्जैन की दो बेटियों ने नेपाल में जीता इंटरनेशनल बैडमिंटन गोल्ड, चीन को दी मात