ग्वालियर । ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय (Jiwaji University) में 30 और 31 अक्टूबर को राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय परिसर में बास्केटबॉल कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के दौरान एक ऐसा विवाद सामने आया है, जिसने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नियमानुसार यह तमाम कार्य विश्वविद्यालय के नियमित कर्मचारियों और मजदूरों द्वारा किया जाना था, लेकिन आरोप है कि जिम्मेदारों ने सारा काम यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा विभाग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से ही करवा लिया। जब इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल किया गया, तो उनका अजीबोगरीब जवाब सामने आया कि “छात्र अपनी स्वेच्छा से यह काम कर रहे हैं।” हालांकि, विवि से जुड़े जानकारों और स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि यह पूरा मांजरा प्रतियोगिता के लिए आए लाखों रुपए के बजट को बचाने और गबन करने का है।
🏆 प्रदेशभर से 10 से 12 टीमें लेंगी हिस्सा, प्रतियोगिता के लिए आता है विशेष बजट
जीवाजी विवि में आयोजित होने वाली इस दो दिवसीय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न महाविद्यालयों की 10 से 12 दिग्गज टीमें अपनी चुनौती पेश करेंगी।
- तैयारियों की जिम्मेदारी: प्रतियोगिता के भव्य आयोजन और सुचारू संचालन से पहले विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग को सभी बास्केटबॉल कोर्ट की विशेष साफ-सफाई, मरम्मत और आकर्षक रंगाई-पुताई का काम पूरा करवाना था।
- बजट का खेल: खेल प्रेमियों और छात्रों का सवाल है कि जब इस तरह के बड़े आयोजनों और उनकी तैयारियों के लिए शासन और खेल मंत्रालय की ओर से पर्याप्त बजट आवंटित किया जाता है, तो फिर उस बजट का उपयोग करने के बजाय छात्रों से मैदान साफ क्यों कराया जा रहा है?

More Stories
MP Employee Union Strike Announcement: डीए न मिलने पर मध्य प्रदेश में आंदोलन की तैयारी, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ 4 नवंबर से देगा धरना
Sheopur Local Wildlife News Kuno Cheetah: संरक्षित वन क्षेत्र में चीते पर किसने चलाई गोली? वन विभाग और पुलिस खंगाल रही आरोपियों की सुराग
Chhindwara Agriculture News Arnab Cyclone: पानी की कमी से जूझ रहे किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, पलेवा की कमी हुई पूरी