मध्य प्रदेश के ग्वालियर अंचल के ऊपर बने कम दबाव के सिस्टम के आगे बढ़ जाने के कारण सोमवार को शहर में बारिश पर पूरी तरह ब्रेक लग गया। इसके चलते एक बार फिर दिन के तापमान में जोरदार उछाल देखने को मिला और अधिकतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 33.3 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इसके साथ ही सोमवार को ग्वालियर पूरे मध्य प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा, जबकि 33 डिग्री सेल्सियस के साथ खजुराहो दूसरे स्थान पर रहा। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद अचानक खिली तेज धूप और साफ आसमान के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान केवल तेज हवाओं के साथ हल्की गरज-चमक की ही संभावना है।
🌊 738.75 फीट पर पहुंचा तिघरा बांध का जलस्तर, अभी गेट खुलने की स्थिति नहीं
वर्षा का क्रम थमने के बाद सोमवार को शहर के लाइफलाइन तिघरा बांध में पानी की आवक में कमी आई है। सोमवार को बांध का जलस्तर 738.75 फीट पर पहुंचने के बाद स्थिर हो गया है। हालांकि बांध लगभग भर चुका है और पेहसारी से प्रतिदिन करीब 10 एमसीएफटी पानी लगातार तिघरा में पहुंच रहा है। बांध के गेट खुलने की उम्मीद में सोमवार को बड़ी संख्या में सैलानी और शहरवासी तिघरा पहुंचे थे, लेकिन जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बांध अभी अपने फुल टैंक लेवल तक नहीं पहुंचा है। जब तक जलस्तर 739.50 फीट तक नहीं पहुंच जाता, तब तक बांध के गेट खोलने का कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा और विभाग इस पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

More Stories
Scindia Dynasty History Ujjain to Gwalior Capital Shift: जब उज्जैन हुआ करता था सिंधिया राजवंश का सत्ता केंद्र, 1810 में दौलतराव सिंधिया ने स्थानांतरित की थी राजधानी
Madhya Pradesh Viral News Bull on Water Tank Sheopur: टंकी पर चढ़े सांड को देख ग्रामीणों ने पूछे मजेदार सवाल, बोले—महाराज आपकी क्या मांग है?
Ayodhya Ram Mandir Trust Corruption Allegations Digvijaya Singh: राम मंदिर के नाम पर हुआ 3000 करोड़ का चंदा घोटाला, महाकाल मंदिर की तर्ज पर एक्ट बनाने की मांग