September 8, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Madhya Pradesh Viral News Bull on Water Tank Sheopur: टंकी पर चढ़े सांड को देख ग्रामीणों ने पूछे मजेदार सवाल, बोले—महाराज आपकी क्या मांग है?

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जिले के ददूनी गांव में एक सांड करीब 50 फीट ऊंची पानी की टंकी के ऊपर जा पहुंचा है। इस अनोखी घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि यह सांड पिछले तीन दिनों से पानी की टंकी पर ही बैठा हुआ है और नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह के मजेदार कयास लगा रहे हैं, और ग्रामीण चुटकी लेते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि “सांड महाराज, आपकी ऐसी क्या मांगें हैं जो आप पानी की टंकी पर जा बैठे हैं?”

🚁 प्रशासन और वन विभाग के सामने सांड को सुरक्षित नीचे उतारने की चुनौती, ग्रामीणों ने टंकी पर पहुंचाया चारा और पानी

यह सांड 50 फीट ऊंची टंकी तक आखिर कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि, स्थिति को भांपते हुए सोमवार देर रात ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए सांड के लिए टंकी के ऊपर ही पानी और चारे की व्यवस्था कर दी, ताकि उसे समय पर भोजन मिलता रहे। ग्रामीण देवेंद्र ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग, पशु विभाग और मानपुर थाना पुलिस को सूचना देकर सांड को सुरक्षित नीचे उतारने की मांग की गई है। अत्यधिक ऊंचाई होने के कारण सांड के फिसलकर नीचे गिरने और उसकी जान को खतरा बना हुआ है। मानपुर थाना प्रभारी सतीश दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सांड को रेस्क्यू कर नीचे उतारने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share to...