भोपाल: प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर रानी दुर्गावती का पुण्य स्मरण किया।
रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के स्वर्ण जयंती सभागार में किया गया था।
इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता, अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य सचिव श्रीमती जमुना भिड़े एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम