डिंडौरी। जिले की सरकारी धान बिना मिलिंग किए महाराष्ट्र में बेचने की EOW ने जांच शुरू कर दी है। जबलपुर से DSP चरणजीत सिंह धामी की अगुवाई में शुक्रवार की सुबह टीम जिला मुख्यालय पहुंच गई।
सबसे पहले जिला नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय पहुंचकर वहां से दस्तावेज लिए गए हैं। टीम गोरखपुर मंडी रवाना हो गई है। यहां से टीम हर्रा राइस मिल और वेयरहाउस की जांच करने के साथ गणेशपुर मिल भी जाएगी।
गौरतलब है कि कलेक्टर के निर्देश में हुई जांच में भी बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने संयुक्त कलेक्टर भारती मरावी की अगुवाई में टीम बनाई थी। इस टीम ने भी कई फर्जी किसान पकड़े हैं। मामला EOW तक पहुंचाने के बाद यह और गंभीर हो गया है।
🚨 फर्जी किसानों के नाम पर हजारों क्विंटल धान की खरीदी
कलेक्टर ने जांच कराई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि फर्जी किसानों के नाम पर हजारों क्विंटल धान की खरीदी दर्शा दी गई। इसमें 13 वर्ष के नाबालिग बालक सहित कई मजदूरों के नाम भी शामिल हैं। जापान से लौटते ही कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट तलब की थी। शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई के कयास लगाए जा रहे थे। इसी क्रम में जिला प्रशासन के साथ EOW भी कड़ी कार्रवाई कर रही है।

More Stories
Bhopal CS Instructions Updates: बिना उचित आधार बैंक खाते फ्रीज करने पर बैंकों से मांगा जाएगा जवाब, समय पर निराकरण जरूरी
Woman Heart Attack News 2026: सिवनी में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई बेटी, खबर सुनते ही सदमे से मां ने तोड़ा दम
Wildlife Protection Act Shahpura Updates: तंत्र-मंत्र और शिकार के एंगल से भी जांच, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू