भोपाल। साइबर ठगी के पीड़ितों की राशि लौटाने में देरी और बिना उचित आधार बैंक खाते फ्रीज करने वाले बैंकों की जवाबदेही तय होगी। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें और पीड़ितों को राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न करें।
शिकायतों का निर्धारित समय में निराकरण नहीं करने और लापरवाही बरतने वाले बैंक अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
💻 मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
बुधवार को मुख्य सचिव ने मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) और शिकायत निवारण मॉड्यूल (GRM) पोर्टल की प्रगति और प्रदेशव्यापी क्रियान्वयन की समीक्षा की। दोनों पोर्टल अप्रैल 2026 में शुरू किए गए थे। इसके माध्यम से अब तक साइबर ठगी के पीड़ितों को 7.9 करोड़ रुपये वापस कराए जा चुके हैं।

More Stories
Woman Heart Attack News 2026: सिवनी में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई बेटी, खबर सुनते ही सदमे से मां ने तोड़ा दम
Wildlife Protection Act Shahpura Updates: तंत्र-मंत्र और शिकार के एंगल से भी जांच, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू
CBI Nursing College Cases Updates: संचालक अशोक नागर पर पहले से दर्ज हैं कई मामले, मान्यता देने की प्रक्रिया पर भी उठे सवाल