नईदिल्ली: भारतीय जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक खिलाड़ी) और डबल ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की गई है। साप्ताहिक सार्वजनिक पत्रिका और भारत सरकार के अधिकृत कानूनी दस्तावेज, द गजट ऑफ इंडिया के अनुसार नीरज चोपड़ा की नियुक्ति 16 अप्रैल 2025 से प्रभावी हुई।
सैन्य मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव, मेजर जनरल जीएस चौधरी के एक बयान में कहा गया है,”प्रादेशिक सेना विनियम, 1948 के पैरा -31 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति को 16 अप्रैल, 2025 से पूर्व उप मेजर नीरज चोपड़ा, पीवीएसएम, पद्म श्री, वीएसएम, गांव और डाकघर खंडरा, पानीपत, हरियाणा को सम्मानित करते हुए खुशी हो रही है।
नीरज को पहले 26 अगस्त, 2016 को भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में नामांकित किया गया था। उनकी सराहनीय सेवा के लिए उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार और 2021 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। बाद में उसी साल उन्हें सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया। 2022 में भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च शांतिकाल पदक, परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने के बाद, उन्हें दो साल बाद सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया था।
ओलंपिक पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा को सराहनीय सेवा के लिए 2018 में अर्जुन पुरस्कार और 2021 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। इसके बाद नीरज को 2021 में सूबेदार के पद पर पदोन्नत भी किया गया।
बताया जाता है कि 2022 भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च शांतिकालीन पदक, परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने के करीब दो सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया।

More Stories
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन