दिल्ली की तिहाड़ जेल में कुख्यात गैंगस्टर रोहिणी कोर्ट शूट आउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर योगेश टुंडा गैंग के सदस्यों ने तिहाड़ जेल में लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। टिल्लू को जेल प्रशासन द्वारा तुरंत दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
गैंगवार में कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। टिल्लू ताजपुरिया पर रोहिणी कोर्ट में शूटआउट कराने का आरोप लगा था, जितेंद्र गोगी की हत्या करवाने का आरोप लगा था।
बताया जा रहा है कि तिहाड़ जेल में योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने लोहे की रॉड से टिल्लू पर हमला किया था। इसके बाद उसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुबह 6.30 बजे उसकी मौत हो गई। हालांकि, अभी तिहाड़ जेल प्रशासन हार्ट अटैक से मौत बता रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
टिल्लू ताजपुरिया तिहाड़ जेल से कुख्यात बदमाश नवीन बाली, कौशल और गैंगस्टर नीरज बवानिया के साथ मिलकर गैंग ऑपरेट करता था। उसका नाम रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आया था। सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में वकील की ड्रेस पहनकर आए दो हमलावरों ने जज के सामने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर गोलियां बरसा दी थीं। गोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर भी मारे गए थे। तब टिल्लू ताजपुरिया मंडोली जेल में बंद था और उसकी गोगी गैंग से दुश्मनी थी और उसका नाम इस शूटआउट से जुड़ा था।
फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस जाँच में जुटी हुई हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त