April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी मनदीप सिंह साथी सहित गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता

पंजाब: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक करीबी सहयोगी मनदीप सिंह उर्फ छोटा मणि को गिरफ्तार किया है। मनदीप पर गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को रोकने के लिए ठिकाने की व्यवस्था की थी।। पुलिस ने मनदीप सिंह उर्फ ​​छोटा मणि को मनीमाजरा के गोबिंदपुरा मोहल्ले में रहने वाले एक साथी जतिंदर सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया था।

मनदीप सिंह की गिरफ्तारी के बारे में बताते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी साथी मनदीप सिंह और जतिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 13 कारतूस के साथ दो पिस्तौल बरामद किए हैं।

उन्होंने कहा, जीरकपुर इलाके में छोटा मणि की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली है। इसके बाद पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीमों ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह के लिए काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ चंडीगढ़ और हरियाणा में हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, डकैती और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। छोटा मणि ने मूसेवाला के हत्यारों के लिए ठिकाने की व्यवस्था की थी, जिसके बाद मई 2022 में उन्होंने सिंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

डीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों को विदेश स्थित उनके आकाओं द्वारा प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों की हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिश्नोई छोटा मणि को विदेश में बसने में मदद करना चाहता था और यूरोप में उसके सुरक्षित प्रवेश की सुविधा के लिए उसे तीन बार दुबई भेजा था हालांकि, छोटा मणि यूरोप में प्रवेश पाने में विफल रहा। इसके बाद उसे फिर से भारत लौटना पड़ा।

Share to...