April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फाइनेंस के नाम यूएसडीटी खरीदने के नाम लाखो रुपये की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच जुटी जांच में

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहें है। ऐसा ही एक ओर मामला इंदौर में आया है जहाँ फरियादी के साथ फाइनेंस के नाम पर यूएसडीटी खरीदने को लेकर लाखो रुपये की धोखाधड़ी की गई।

घटना को लेकर पूरे मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा ऑनलाइन मिली शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश की शुरू कर दी हैं।

घटना को लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि फरियादी द्वारा साइबर हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत की गई थी कि उसके साथ लाखो की राशि की धोखाधड़ी की वारदात हुई है। पूरे मामले में बताया जा रहा है कि पहले फरियादी से आरोपी ने ऑनलाइन रूप से संपर्क किया और फिर यू एस डी टी खरीदने को लेकर प्रलोभन दिया गया। जिसके बाद फरियादी ने सामने वाले व्यक्ति पर विश्वास कर लिया इसके बाद अज्ञात आरोपी ने फर्जी तरीके से एक मेल फरियादी को किया और तमाम दस्तावेजों के आधार पर फरियादी के यू एस डी टी के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई। ऑनलाइन शिकायत के अनुसार प्रथम दृष्टया साइबर क्राइम द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई है तो वहीं अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है वही फर्जी मेल आईडी की भी जांच की जा रही है ।

Share to...