April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आप सांसद राघव चड्ढा की हुई राज्यसभा में वापसी, सभापति जगदीप धनखड़ ने निलंबन किया रद्द

नईदिल्ली: राज्यसभा से निलंबित चल रहे आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की संसद में वापसी हो गई है। भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने सोमवार को सभापति के सामने राघव चड्ढा की वापसी के लिए प्रस्ताव पेश किया, जिस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आप सांसद राघव चड्ढा का निलंबन रद्द कर दिया।

विदित हो कि राघव चड्ढा को राज्यसभा में दिल्ली में केंद्रीय कैडर के अधिकारियों की तैनाती और तबादलों के मुद्दे पर बनाए कानून पर कुछ सदस्यों का समर्थन पत्र देने के बाद 11 अगस्त को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि पत्र में जिन सदस्यों के नाम लिखे गए थे उनमें से कुछ ने बिना सहमति के उनका नाम लिखने पर आपत्ति जताई थी। चड्ढा पर फर्जीवाड़ा कर सांसदों के विशेषाधिकार हनन करने का आरोप लगा था।

दरअसल, जिनके दस्तखत चड्ढा ने अपने पत्र पर दिखाए थे उनमें से पांच सांसदों का दावा था कि दिल्ली सेवा विधेयक को उनकी सहमति के बिना सेलेक्ट कमेटी को भेजने के प्रस्ताव पर उनके नाम का उल्लेख किया गया था। यह प्रस्ताव AAP सांसद राघव चड्ढा ने पेश किया था। इस प्रस्ताव में विरोध दर्ज कराने वाले तीन भाजपा सांसद थे। एक बीजद से थे और एक अन्नाद्रमुक सांसद भी शामिल थे।

अब आप सांसद राघव चड्डा का निलंबन रद्द होने के कारण उनकी वापसी हो गई हैं। जिससे आम आदमी पार्टी नेता व कार्यकर्ताओ में हर्ष की लहर हैं।

Share to...