April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फोर्ब्स ने जारी की दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओ में इन भारतीय महिलाओं को दी जगह, टॉप 100 में इन्हें मिली जगह

फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी हैं। इसमें भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शामिल रखा गया है। इसके साथ ही तीन अन्य भारतीय महिलाओं को भी स्थान दिया गया है, जिन्होंने बिजनेस सेक्टर में अलग मुकाम पाया है।

फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं निर्मला सीतारमण को 32वें पायदान पर रखा गया है। निर्मला सीतारमण मई 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री बनीं और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वित्त मंत्री के साथ ही लिस्ट में जिन तीन अन्य भारतीय महिलाओं को स्थान दिया गया है। उनमें HCL कॉर्प की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन सोमा मंडल और Biocon Founder बाइकॉन फाउंडर किरण मजूमदार शॉ भी शामिल हैं।

दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं की इस बार की लिस्ट में यूरोपीय आयोग की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन को नंबर-1 पायदान पर रखा गया है वहीं दूसरे नंबर पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड है। दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर महिला भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं।

Share to...