अहमदाबाद: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का शानदार आयोजन 11 अक्टूबर 2025 शनिवार रार को अहमदाबाद के इका अरेना (EKA Arena) में हुआ। बॉलीवुड की इस सबसे बड़ी रात को किंग खान यानी शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल ने मिलकर होस्ट किया, जिससे शाम और भी यादगार बन गई। इस अवॉर्ड फंक्शन में साल 2024 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया।
इस साल के अवॉर्ड्स में ‘लापता लेडीज़’ और ‘किल’ जैसी फिल्मों का जलवा देखने को मिला, जिन्होंने कई कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम किए। वहीं, हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री ज़ीनत अमान और महान निर्देशक श्याम बेनेगल को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। “लापता लेडीज” मूवी को अलग अलग कैटेगरी में 13 अवॉर्ड्स मिले।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 विनर लिस्ट
बेस्ट फिल्म- लापता लेडीज
बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव (लापता लेडीज)
क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म- आई वांट टू टॉक (शूजित सरकार)
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल)- अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक) और कार्तिक आर्यन (चंदू चैम्पियन)
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल)- आलिया भट्ट (जिगरा)
क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (मेल)- राजकुमार राव (श्रीकांत)
क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (फीमेल)- प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)- रवि किशन (लापता लेडीज)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- छाया कदम (लापता लेडीज)
बेस्ट डेब्यू मेल- लक्ष्य (किल)
बेस्ट डेब्यू फीमेल- नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
बेस्ट म्यूजिक- राम संपत (लापता लेडीज)
बेस्ट डायलॉग- स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे, सजनी (लापता लेडीज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – अरिजीत सिंह, सजनी (लापता लेडीज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- मधुबंती बागची, आज की रात (स्त्री 2)
बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले- रितेश शाह और तुषार शीतल जैन (आई वांट टू टॉक )
बेस्ट स्टोरी- आदित्य धर और मोनाल ठाकर (आर्टिकल 370)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट कॉस्ट्यूम- दर्शन जालान (लापता लेडीज)
बेस्ट कोरियोग्राफी- बॉस्को-सीजर (तौबा तौबा, बैड न्यूज)
बेस्ट वीएफएक्स- रिडिफाइन (मुंज्या)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- राम संपत (लापता लेडीज)
बेस्ट साउंड डिजाइन- सुभाष साहू (किल)
बेस्ट एक्शन- सीयॉन्ग ओह, परवेज शेख – (किल)
बेस्ट एडिटिंग- शिवकुमार वी पणिक्कर (किल)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- मयूर शर्मा (किल)
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड- श्याम बेनेगल और जीनत अमान
आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट- अचिंत ठक्कर (जिगरा)
सिने आइकॉन अवॉर्ड्स
दिलीप कुमार, नूतन, मीना कुमारी, काजोल, श्रीदेवी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रमेश सिप्पी, बिमल रॉय, शाहरुख खान, करन जौहर।
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में कई सेलेब्स ने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी। अभिषेक बच्चन ने धांसू परफॉर्मेंस दी। उन्होंने पिता अमिताभ बच्चन को अपनी परफॉर्मेंस डेडिकेट की। इनके अलावा अक्षय कुमार, अनन्या पांडे, काजोल, कृति सेनन सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने प्रस्तुति से अवॉर्ड शो की शाम को रंगीन बनाया।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम