हीना तिवारी,उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में वीआईपी वीआईपी यो के साथ ही कई राजनीतिक हस्तियों उद्योगपतियों फिल्मी कलाकारों क्रिकेट खिलाड़ियों का आना जारी है इसी क्रम में बाबा महाकाल के दरबार में फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन पहुंची और फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने बाबा महाकाल के दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।
आज रविवार दोपहर में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन पहुंची। फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन बाबा महाकाल के मंदिर पहुंची और गर्भगृह में जाकर अभिषेक पूजन कर दर्शन किये और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महाकाल मंदिर के पुजारियों के द्वारा अभिनेत्री रवीना टंडन से अभिषेक करवाया गया। बाबा महाकाल के दर्शन पूजन व अभिषेक कर रवीना टंडन ने बाबा का आशीर्वाद लिया। रवीना टंडन बहुत देर तक बाबा के दरबार मे रुकी। नंदी हाल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया।
फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने को लेकर मंदिर समिति व पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन आम श्रद्धालुओं के साथ लाइन में लगकर बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंची और गर्भगृह में जाकर बाबा के दर्शन लाभ और पूजन अर्चन अभिषेक किया।

More Stories
स्वातंत्रता दिवस के अवसर पर शासन की रिहाई नीति के तहत प्रदेश की जेलों से 115 बंदी रिहा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक से किया सम्मानित
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, उफनती चिनाब नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 5 लोगों की मौत रेस्क्यू जारी