April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फ़िल्म अभिनेत्री व सांसद हेमामालिनी ने बाबा महाकाल व इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन, मीडिया चर्चा में यह कहा

डॉ हीना तिवारी, उज्जैन: प्रसिध्द फ़िल्म अभिनेत्री एवं मथुरा से सांसद हेमामालिनी उज्जैन प्रवास पर हैं। आज गुरुवार को हेमामालिनी ने महाकाल मंदिर और इस्कॉन टेम्पल पहुँचकर दर्शन लाभ लिए।

फ़िल्म अभिनेत्री व भाजपा सांसद हेमामालिनी आज गुरुवार को सबसे पहले इस्कॉन मंदिर पहुँची और वहां भगवान के दर्शन किये और इस्कॉन के संस्थापक महाप्रभु जी को नमन किया।

इस्कॉन में दर्शन करने के मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा की पीएम मोदी ने मुझे फिर से मौका दिया हैं, मैं उनका आभार जताती हूँ। कहा की में बाबा महाकाल की पावन नगरी में आयी हु यहाँ मेरा आज शाम को कार्यक्रम है।इस्कॉन के उज्जैन के राधा मदन मंदिर आयी हु मेरा काफी पुराना नाता इस्कॉन से रहा है भगवान् कृष्ण की सेवा करने का मौका मुझे मिला हैं। इस बार फिर ब्रज से ये मौका मुझे मिला हैं। 400 पार तो होगा ही प्रधानमंत्री जी चाहते है तो होगा क्यूंकि उन्होंने पुरे देश के लिए हर क्षेत्र में इतना विकास किया है, जिसकी वजह से हम 400 पार जरूर होंगे। मैं खुद भी मथुरा के सांसद के रूप में भाग ले रही हु।

इसके बाद हेमामालिनी बाबा महाकाल के दरबार में पहुँची। बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिए। पहले नन्दी हाल में बैठकर ध्यान लगाकर बाबा के दर्शन कर किए। चांदी द्वार से महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी यश पुजारी द्वारा पूजन संपन्न करवाया।

विदित हो कि फ़िल्म अभिनेत्री व भाजपा सांसद हेमामालिनी विक्रमोत्सव में शामिल होने उज्जैन पधारी हैं। हेमामालिनी आज विक्रमोत्सव 2024 के चलते कार्यक्रम में शिव दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देगी।

Share to...