उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में वीआईपी और सेलिब्रिटीज के आगमन का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राकेश बेदी बाबा महाकाल की नगरी पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
राकेश बेदी भस्म आरती में भी शामिल हुए और इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धा भाव से दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गौरतलब है कि राकेश बेदी इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ में निभाए गए ‘जमाली’ किरदार को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस रोल को दर्शकों द्वारा काफी सराहना मिल रही है, जिससे वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
बाबा महाकाल के दर्शन के पश्चात महाकाल मंदिर समिति द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया गया। राकेश बेदी ने कहा कि बाबा महाकाल के यहां आकर आत्मिक शांति मिली हैं। जो सुकून और शांति मिली उसका शब्दो मे बखान करना अत्यंत कठिन हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से देश वासियों के लिए सुख शांति समृध्दि की कामना की।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध