April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फ़िल्म अभिनेता मनोज जोशी पहुँचे बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन पूजन के लिए वीआईपी, वीवीआईपी, क्रिकेटरों, नेताओ सहित फ़िल्म कलाकारों का उज्जैन आने का सिलसिला लगातार जारी है। सभी बाबा महाकाल के दर्शन पूजन कर धन्य लाभ लेने के लिए बाबा के दर पर आते हैं।

इसी क्रम में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज जोशी आज सुबह उज्जैन पहुंचे। धार्मिक नगरी उज्जैन में आकर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए। मंदिर में पहुंचकर उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया साथ ही चांदी द्वार से बाबा कि दर्शन किये।

बाबा महाकाल के दर्शन पूजन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज जोशी ने कहा, “मैं जब भी उज्जैन आता हूं महाकाल के दर्शन किए बगैर नहीं जाता हूं। यहां बाबा महाकाल से जो मांगा जाता है वह सब कुछ मिलता है।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें महाकाल की नगरी में आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

गौरतलब है कि मनोज जोशी से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंच चुके हैं। भगवान महाकाल की कृपा पाने के लिए देश-विदेश से लोग यहां आते हैं।

Share to...