उज्जैन: फिल्म अभिनेता गोविंदा बाबा महाकाल की शरण में पहुँचे। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने आज मंगलवार दोपहर में फिल्म अभिनेता गोविंदा मंदिर में पहुँचे।
गोविंदा ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
आज मंगलवार को गोविंदा महाकाल मंदिर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक रहकर बाबा महाकाल का पूजन व ध्यान किया। गोविंदा ने मंदिर में चांदी द्वार से खड़े होकर बाबा महाकाल को जल अर्पित कर पूजन किया और नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कहीं।
मंदिर से दर्शन करने के बाद गोविंदा को मंदिर दर्शन करने आये श्रद्धालुओं ने घेर लिया और फैंस ने उनके साथ सेल्फी ली। इस दौरान गोविंदा हँसते मुस्कुराते हुए फैंस से भी मिले और उसके बाद मंदिर से रवाना हो गए।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम