विनोद पातरिया,बैतूल: मप्र के बैतुल जिले में आज सुबह आग का तांडव देखने को मिला। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान व्यापारी को उठाना पड़ा हैं।
बैतुल जिले के शाहपुर में पुराने बस स्टैंड के पास सांची पार्लर पर आज रविवार की सुबह करीब 5.30 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग से 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर नगर के पुराने बस स्टैंड पर सांची पार्लर पर अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण सांची पार्लर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने की सूचना सांची पार्लर के मालिक ने नगर परिषद को दी लेकिन जब तक नगर परिषद की फायर टैंकर मौके पर पहुंची। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे कि सांची पार्लर के अंदर रखा हुआ पूरा माल जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि पार्लर में करीब 6 फ्रिज रखे हुए थे जिनकी कीमत करीब 6 लाख बताई जा रही है। इसके साथ ही 4 लाख रुपए से अधिक का अन्य कोल्ड ड्रिंक्स, दूध तथा बेकरी का अन्य सामान भी जलकर राख हो गया है। वही सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
वही आग लगने से सांची पार्लर में रखे फ्रिजों में हुए बिस्फोट से हुए धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। जिससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित