April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग से करोड़ो का नुकसान आखिर क्या रहा आग लगने का कारण

इंदौर- प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। भीषण आगजनी के चलते फैक्ट्री में मौजूद एक टू व्हीलर वाहन सहित लाखों रुपए का प्लास्टिक का सामान जलकर खाक हो गया हैं। आग से बचाने के लिए जेसीबी की मदद से एक आईसर वाहन को बाहर निकाला गया।

घटना देर रात बाणगंगा थाना क्षेत्र के सांवेर रोड स्थित महेश्वरी प्लास्टिक फैक्ट्री की है। जहाँ प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग की जानकारी के बाद तत्काल दमकल की टीम मौके पर पहुंची। लगभग 4 दमकल गाड़ियां से आग पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव किया गया। इस दौरान तकरीबन 50 से भी अधिक टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया है। आग इतनी भीषण और विकराल थी की फैक्ट्री में रखा करोड़ों रुपए का प्लास्टिक दाना जलकर खाक हो गया। आगजनी की घटना के चलते एक दो पहिया वाहन भी जलकर खाक हो गया।

गनीमत रही कि जेसीबी की मदद से फैक्ट्री में खड़ी एक आईसर वाहन को बाहर निकाला गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर से ही आग की लपटें और धुंआ नजर आ रहा था। आग लगने से कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Share to...