April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रसिद्ध टीवी कलाकार रूपा गांगुली ने भस्मारती में शामिल होकर लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

हीना तिवारी, उज्जैन: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली आज रविवार तड़के बाबा महाकाल मंदिर पहुँची और बाबा की भस्मारती में शामिल हुई और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन पूजन के लिए देशभर से श्रद्धालुओ के साथ ही फ़िल्म कलाकार, टीवी कलाकार के साथ ही कई खिलाड़ी और बड़े उद्योगपति भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुँचते हैं। इसी क्रम में आज तड़के करीब 2 बजे फेमस टीवी सीरियल कलाकार अनुपमा यानी रूपा गांगुली भी महाकाल मंदिर पहुँची। रूपा गांगुली ने नंदी हाल से बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिए। भस्मारती के बाद रूपा गांगुली ने बाबा महाकाल के गर्भगृह की चौखट के पास बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिए और ध्यान लगाया।

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद रूपा गांगुली ने बाबा महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति द्वारा भक्तो के लिए दर्शन की जो व्यवस्था की हैं बहुत काबिले तारीफ हैं। उच्च व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही बाबा महाकाल की जो सुबह की भस्मारती हैं बहुत ही अद्भुत हैं भव्य हैं। इसे देखने सभी को आना चाहिए जो भी सनातन धर्म को मानने वाले हैं सभी को भस्मारती में आना चाहिए।

Share to...