उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में आज प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रूपाली गांगुली भस्म आरती के दौरान वे पूरी श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आईं। दर्शन के बाद रूपाली गांगुली ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और देश में सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।
इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका पारंपरिक रूप से स्वागत और सम्मान भी किया गया।
रुपाली गांगुली ने दर्शन पूजन के बाद कहा की महाकाल के दरबार में आकर बहुत शांति और ऊर्जा मिलती हैं। यह अनुभव अद्भुत हैं। यहां आकर बहुत ही अच्छा लगता है, सुकून मिलता हैं। बाबा महाकाल सभी का कल्याण करें, सभी को बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हो यही मंगल कामना हैं।
गौरतलब है कि महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती देश-विदेश में प्रसिद्ध है, जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से उज्जैन पहुंचते हैं।

More Stories
महापौर भार्गव हर शुक्रवार दोपहिया वाहन से करेंगे कार्य, नागरिकों से सप्ताह में एक दिन कार को विश्राम देने का आह्वान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में जय गुरुदेव आश्रम में श्री गुरुदेव से की भेंट
धार भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा व अहम फैसला, हाईकोर्ट ने भोजशाला को मंदिर करार दिया