उज्जैन: विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में वीआईपी वीवीआईपी सहित फ़िल्म कलाकारों व प्रसिद्ध हस्तियों के आने का सिलसिला जारी हैं। इसी कड़ी में फिल्म ‘केसरी’ के प्रसिद्ध गाने ‘तेरी मिट्टी’ के गायक और संगीत निर्देशक बी प्राक ने आज बुधवार को महाकाल मंदिर का दर्शन किया।
बी प्राक अलसुबह होने वाली बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए। उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती देखी और आरती के बाद उन्होंने देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। बी प्राक के साथ उनकी टीम के सदस्य भी थे। मंदिर के पुजारियों ने चांदी द्वार देहरी से बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कार्रवाई।
बाबा की पूजा के बाद उन्होंने कहा कि महाकाल के दर्शन अद्भुत हैं और मंदिर की व्यवस्था भी शानदार है। उन्होंने कहा कि यह अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और सभी को एक बार भस्म आरती में शामिल होना चाहिए। बी प्राक ने महाकाल दर्शन के बाद मंगलनाथ मंदिर में भी पूजा की। उन्होंने कहा कि उज्जैन की भूमि पवित्र है और यहां के मंदिरों में पूजा करना एक अद्वितीय अनुभव है।
बात दे कि बी प्राक को साल 2021 में ‘तेरी मिट्टी’ गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उन्होंने कई अन्य प्रसिद्ध गानों के लिए भी संगीत दिया है और उनकी आवाज़ को लाखों लोग पसंद करते हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट