April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रसिद्ध रैपर तनिष्क उर्फ पैराडॉक्स परिवार सहित पहुँचे बाबा महाकाल की शरण में, भस्मारती में हुए शामिल

उज्जैन: बाबा महाकाल के दरबार में आएम श्रद्धालुओ के साथ ही वीआईपी वीवीआईपी ओर कलाकारों, क्रिकेटरों सहित राजनेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी हैं। इसी क्रम में श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज शुक्रवार तड़के प्रसिद्ध रैपर तनिष्क ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में भाग लिया। तनिष्क उर्फ पैराडॉक्स जो युवाओं के बीच अपनी रैप म्यूजिक के लिए मशहूर हैं, ने करीब दो घंटे तक भस्म आरती में बैठकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

भस्मारती के बाद, तनिष्क ने मंदिर के देहरी से दर्शन किए और पूजन किया, जिसे यश पुजारी ने विधिपूर्वक संपन्न करवाया। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ महाकाल से आशीर्वाद प्राप्त किया और इसे एक अद्भुत अनुभव बताया।

तनिष्क ने मंदिर की व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां का वातावरण बहुत शांतिपूर्ण और सकारात्मक है, जो उन्हें और उनके परिवार को बेहद अच्छा लगा। इस दौरान, उन्होंने युवाओं से भी इस पवित्र स्थल के दर्शन करने और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करने की अपील की।

तनिष्क उर्फ पैराडॉक्स बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने बाबा का ध्यान भी लगाया।

Share to...