इंदौर: इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में आज सोमवार को राजस्व एवं पुलिस बल के अमले द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई।
अनुविभागीय अधिकारी कनाडिया एवं तहसीलदार कनाड़िया के द्वारा पारित आदेशानुसार सोमवार को ग्राम बाल्याखेड़ा स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 97 के अंश भाग 0.300 हेक्टेयर भूमि को विधिवत सुनवाई उपरांत अतिक्रमण मुक्त किया गया। अतिक्रमण से मुक्त करायी गई भूमि का बाजार मूल्य लगभग ढाई करोड़ रूपये है।
उक्त अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई राजस्व अमला कनाडिया व पुलिस बल थाना लसुड़िया के द्वारा की गयी।

More Stories
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी