April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों व नक्सलियों में मुठभेड़, अब तक 3 नक्सली की मारे जाने की खबर, सर्च जारी

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। बीजापुर में आज रविवार सुबह सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने बीजापुर के नेशनल पार्क में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

सुरक्षाबल का कहना है कि नक्सलियों की पहचान की जा रही है। सुरक्षाबलों की टीम ने नक्सलियों के पास से BGL,तीर बम, देशी ग्रेनेड, कुकर और टिफिन बम बनाने का सामान बरामद कर जब्त कर लिया है।

इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के होने के बारे में पता चला था। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल टीम ने सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सर्चिंग में अब तक 3 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से ऑटोमेटिक हथियार समेत अन्य हथियार, विस्फोटक पदार्थ और नक्सल सामग्री बरामद हुआ है, जिसे टीम ने जब्त कर लिया है साथ ही मृतकों की पहचान की जा रही है, साथ ही इलाके में कई टीम अभी-भी सर्च अभियान चला रही हैं।

फिलहाल सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है दोनो ओर से गोलीबारी जारी है वही सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Share to...