Indore : इंदौर में इंडिगो (Indigo) के प्लेन (Flight) के कांच में दरार आने पर उसकी इमरजेंसी (Emergency) लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट इंदौर से चेन्नई के लिए रवाना हुई थी, लेकिन कांच में दरार का पता चलने पर 22 मिनट बाद ही इसे वापस इंदौर लाया गया। विमान में 94 पैसेंजर सवार थे। सभी को दूसरे प्लेन से चेन्नई के लिए रवाना किया गया।
इंडिगो की फ्लाइट नंबर आईगोओ 6195 ने इंदौर से चेन्नई के लिए मंगलवार दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर उड़ान भरी थी। इसके कुछ मिनट बाद 3 बजकर 45 बजे प्लेन के सामने वाले कांच में दरार होने की जानकारी लगी। तब प्लेन इंदौर से 25 नॉटिकल मील की दूरी पर था। इसके बाद प्लेन को वापस इंदौर एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया गया। एटीसी से मंजूरी मिलने के बाद प्लेन को शाम 4 बजकर 3 मिनट पर इंदौर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन