भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और भारत निर्वाचन आयोग के सचिव अमित कुमार ने आज राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने भेंट की।
राज्यपाल मंगु भाई पटेल को अधिकारी द्वय द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के नवनिर्वाचित विधायकों की अधिसूचना सौपी गई।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल का आयोग के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। पटेल को आयोग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव प्रफुल्ल अवस्थी, अधिकारी और पदाधिकारीगण मौजूद थे।

More Stories
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की