आर्थिक सुस्ती के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने देश की इकोनॉमी की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी की स्थिति क्या है, मैं इस बहस में नहीं पड़ना चाहती हूं। मैं सिर्फ अपना काम कर रही हूं।
इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ने कहा कि इकोनॉमी की चिंता हर किसी को है। राजस्व के लिए जीएसटी दरों को बढ़ाने की बात पर वित्त मंत्री ने कहा कि मेरे कार्यालय को छोड़ हर जगह इसकी चर्चा है। बता दें कि 18 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है। ऐसी खबरें थीं कि काउंसिल कमाई बढ़ाने के लिए जीएसटी दरों में बदलाव कर सकती है। वित्त मंत्री ने प्याज की बढ़ रही कीमतों पर कहा कि कई जगह दाम कम होने लगे हैं, सरकार प्याज आयात कर रही है।
इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इकोनॉमी को बूस्ट देने को लिए गए फैसलों और उपलब्धियों का भी जिक्र किया। सुब्रमण्यन के अनुसार 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी की ओर आगे बढ़ रही है। इसके लिए हमारे पास एक सुनियोजित रणनीति है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त