April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

झारखंड के जमशेदपुर और रांची में भूकंप के झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

झारखंड: झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप के झटके राजधानी रांची और जमशेदपुर में महसूस किए गए। भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया और सभी घरों से बाहर आ गए।फिलहाल किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है।

जमशेदपुर के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। वहीं रांची के तमाड़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार सुबह आए भूकंप में धरती करीब पांच सेकेंड तक हिलती रही। चाईबासा के चक्रधरपुर में भी भूकंप के झटकों से डरकर लोग घरों से बाहर आ गए।

झारखंड के खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर इलाके में भूकंप का एपिसेंटर पाया गया। शनिवार सुबह 9:20 बजे यहीं पर भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मेग्नीट्यूड मापी गई है। हालांकि अब तक भूकंप के झटके से हुए नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकम्प के झटके लगने के बाद डर से लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि भूकंप से कोई जनहानि की खबर सामने नही आई हैं परंतु लोगो मे दहशत देखी गई।

Share to...