April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नेपाल, दिल्ली एनसीआर सहित 3 देशों में भूकंप के झटके, 7.1 रही भूकंप की तीव्रता, जनहानि नही

नईदिल्ली: नेपाल,भारत सहित तीन देशों में मंगलवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 रही। दिल्ली एनसीआर, बिहार, सिक्किम और नॉर्थ बंगाल सहित भारत के कई इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। तिब्बत में 6.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। बिहार के मोतिहारी और समस्तीपुर समेत कई इलाकों में सुबह 6.40 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस हुए। कहा जा रहा है कि पांच सेकंड तक धरती हिलती रही।

यूएसजीएस अर्थक्वेवक्स के मुताबिक, नेपाल में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 रही। नेपाल के लोबुचे से 84 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किमी थी।

हालांकि भूकंप से कही से भी कोई जनहानि या अन्य नुकसानी की कोई जानकारी अभी तक ज्ञात नही हुई हैं। भूकंप से लोग दहशत में जरूर आ गए और कही कही तो लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से लोगो मे दहशत का माहौल नजर आया।

नेपाल के काठमांडू, धाडिंग, सिंधुपालचौक, कावरे, मकवानपुर और कई अन्य जिलों में झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। हाल के दिनों में भारत सहित कई देशों में भूकंप की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है।

विदित हो कि पृथ्वी सात टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है। ये प्लेटें लगातार अपनी जगह पर घूमती रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी उनके बीच टकराव या घर्षण होता है। यही कारण है कि हमें भूकंप का अनुभव होता है।

Share to...