इंडोनेशिया: वर्ष की शुरुआत से भारत सहित कई देशों में प्राकृतिक आपदा भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जापान में तो भूकंम ने कहर ढाया और कई इमारतों को जमींदोज कर दिया तो कई जाने ली। अब इंडोनेशिया में भी देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मैग्नीट्यूड मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र तलौद द्वीप बताया जा रहा है।
नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, इंडोनेशिया के तलौद द्वीप में आए इस भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है। यह भूकंप मंगलवार देर रात 02 बजकर 18 मिनट 47 सेकंड पर आया था। राहत की बात ये है कि इस भूकंप में अबतक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 80 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है।
कई जगह लोगो ने भूकंप के झटके महसूस किए। जिससे लोगो मे दहशत बढ़ गई। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के नुकसान व जनहानि की जानकारी सामने नही आई हैं।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर