April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई तीव्रता

नईदिल्ली: देश में लगातार भूकंप के झटकों से लोगो मे दहशत बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली के बाद अब कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में धरती भूकंप के कारण कांप गई है। यहां आज सुबह-सुबह 6.10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई।

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके ओडिशा के कई इलाकों में भी महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय भूकंप आया, तब सुबह का वक्त होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में सो रहे थे लेकिन भूकंप के झटकों की वजह से लोग उठकर घर के बाहर खाली मैदान में इकट्ठा हो गए।

भूकंप के कारण हुए नुकसान के बारे में फिलहाल कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि व नुकसानी की सूचना नही हैं। हालांकि भूकंप के झटके लगने के तुरंत बाद घबराए लोग अपने अपने घरों से बाहर आ निकल आये। लोगों में दहशत साफ देखी गई।

Share to...