खंडवा। शहर के व्यस्तम बॉम्बे बाजार स्थित आशा मार्केट की तीसरी मंजिल पर गुरुवार को अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खास बात यह है कि जिस वक्त यह घटना घटी, ठीक उसी समय वहां से माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विशाल विसर्जन चल समारोह निकल रहा था, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और आम लोग शामिल थे। गनीमत यह रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
🎆 आतिशबाजी की चिंगारी से महाकाली की मूर्ति में भी लगी आग: पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा संकट, चल समारोह सुरक्षित आगे बढ़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चल समारोह के दौरान हो रही आतिशबाजी के कारण महाकाली की मूर्ति में भी हल्की आग लग गई थी, जिसे तुरंत बुझा लिया गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसी आतिशबाजी की चिंगारी से आशा मार्केट में आग भड़की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए झांकियों को आगे बढ़वाया ताकि विसर्जन यात्रा बाधित न हो। आग पर जल्द काबू पा लिए जाने से प्रशासन और राहत ने राहत की सांस ली है, हालांकि इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला है।

More Stories
MP Government Simhastha Plan: सिंहस्थ-2028 के लिए 28 हजार करोड़ का मेगा प्लान, मेला क्षेत्र में बनेंगी अस्थायी अधोसंरचनाएं
Rewa Mauganj Crime News: मऊगंज के फाड़कर गांव में सनसनी, महिला की हत्या के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
Indore Railway News 2026: पुरी रेलवे स्टेशन पर काम के चलते ट्रेनों का संचालन बदला, जानें कब तक रहेंगी गाड़ियां प्रभावित