April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीएम के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के आदेश के बाद डीजे संचालकों के सामने आया रोजी रोटी का संकट, कलेक्टर से डीजे संचालक

बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में कोलाहल अधिनियम को लेकर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासन सख्त हुआ हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद डीजे संचालकों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। डीजे संचालक कलेक्टर से मिले और अपनी मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेशों के बाद बुरहानपुर जिला प्रशासन भी सख्त हुआ हैं। सभी डीजे संचालक जिला कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। जहां कलेक्टर भव्या मित्तल को ज्ञापन सौंपा और कहा की हमारे लिए रोजी-रोटी का संकट हो गया हैं। सभी डीजे संचालको द्वारा लोन लेकर किस्तों पर डीजे संचालन किया जाता है जिसे लेकर सभी बेरोजगार हो जाएंगे और सभी के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया हैं।

वही कलेक्टर ने कहा कि दिन में 55 डेसीबल और शाम को 45 डेसिबल पर ही डीजे बजाए जा सकता है। इसके लिए परमिशन तहसीलदार बुरहानपुर से दी जावेगी केवल दो ही स्पीकर बजाने होंगे जिसे लेकर डीजे संचालकों में रोष है।

Share to...