April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फ्री फायर गेम के जरिये यूपी के युवक से दोस्ती करना नाबालिग युवती को पड़ा भारी

खरगोन: फ्री फायर गेम के माध्यम से अनजान युवक से दोस्ती करना एक नाबालिग युवती को भारी पड़ गया। युवती को शादी का झांसा देकर युवक अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने युवती को बरामद कर युवक को गिरफ्तार किया हैं।

एक नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस द्वारा कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

दरअसल बिस्टान थाना क्षेत्र के देवला गांव की नाबालिग लड़की से उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी 24 वर्षीय युवक वेदप्रकाश पप्पू जाधव ने फ्री फायर गेम के माध्यम से पहले तो दोस्ती की। गेम के माध्यम से ही नाबालिक लड़की का मोबाइल नंबर लिया और सोशल मीडिया पर लगातार चैटिंग कर मौके का फायदा उठाकर नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। मामले को लेकर परिजनों ने बिस्टान पुलिस थाने पर शिकायत की थी। जिसके बाद बिस्टान टीआई अनिल बामनिया ने साइबर सेल और अपनी टीम के माध्यम से लगातार सर्चिंग कराकर उत्तर प्रदेश के कासगंज इलाके में आरोपी वेदप्रकाश को पुलिस हिरासत में लेकर उसके बताए स्थान से नाबालिग लड़की को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

फिलहाल आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई हैं।

Share to...