नईदिल्ली: हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक दीपावली है। हर साल लोग दिवाली का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पूरे देश में इस पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन घरों को रोशनी और दीयों से सजाया जाता है। दीवाली की शाम देवी माता लक्ष्मी की पूजन-अर्चना होती है। इसके साथ ही गणेश जी और कुबेर जी की भी पूजा की जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर आती हैं और जिन घरों में अच्छी साफ-सफाई होती है वहां पर वह पधारती हैं। हालांकि इस साल दीपावली की तिथि को लेकर लोग असमंजस में हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कार्तिक मास की अमावस्या कब है साथ ही जानिए लक्ष्मी पूजन का सही शुभ मुहूर्त।
लक्ष्मी पूजन 2024 कब?
वैदिक पंचांग के अनुसार, दिवाली की तिथि उदया तिथि के आधार पर तय होता है। दिवाली की पूजा शाम के समय यानी प्रदोष काल में होती है। पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर 2024 को 3 बजकर 52 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 1 नवंबर 2024 को 6 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में लक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर को ही किया जाएगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि का समापन 1 नवंबर को 6 बजकर 16 मिनट पर होगा। अमावस्या तिथि के समापन के बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी और इस तिथि पर मांगलिक पूजन वर्जित माने जाते हैं। ऐसे में इस साल दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।
दिवाली 2024 लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, दिवाली पर प्रदोष काल की शुरुआत शाम 5 बजकर 36 मिनट से हो रही है और इसका समापन शाम को 8 बजकर 11 मिनट पर होगा। जबकी वृषभ लग्न की शुरुआत शाम 6 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। ऐसे में शाम 6 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट के बीच लक्ष्मी पूजन करना विशेष फलदायी रहेगा।
प्रदोष काल- 31 अक्टूबर यानी आज शाम 5 बजकर 36 से रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा
वृषभ लग्न (स्थिर लग्न)- शाम 6 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
लक्ष्मी पूजन का दूसरा मुहूर्त
महानिशीथ काल का पूजन मुहूर्त- 31 अक्टूबर यानी आज रात 11 बजकर 39 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक होगा।
दिवाली 2024 के दिन का चौघड़िया
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 06:31 ए एम से 07:54 ए एम तक
चर-सामान्य मुहूर्त: 10:39 ए एम से 12:01 पी एम तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 12:01 पी एम से 01:23 पी एम तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 01:23 पी एम से 02:46 पी एम तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 04:08 पी एम से 05:31 पी एम तक
दिवाली की रात का चौघड़िया
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 05:31 पी एम से 07:08 पी एम तक
चर-सामान्य मुहूर्त: 07:08 पी एम से 08:46 पी एम तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 12:01 ए एम से 01:39 ए एम, 1 नवंबर तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 03:17 ए एम से 04:55 ए एम, 1 नवंबर तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 04:55 ए एम से 06:32 ए एम, 1 नवंबर तक

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल