April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

संभागायुक्त ने एमवाय हॉस्पिटल पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

इंदौर: संभागायुक्त मालसिंह भयडिया पद भार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की कवायद में जुटे हुए है। पदभार गृहण करने के बाद से ही लगातार अस्पतालों के निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है तो वही अव्यवस्थाएं मिलने पर अधिकारी कर्मचारियों को फटकार भी लगा रहे और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की हिदायत दे रहे हैं।

संभागायुक्त मालसिंह भयडिया ने आज महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल (एमवाय) पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग का भ्रमण किया। साथ ही ओपीडी और इमरजेंसी में पहुंचकर यहाँ की व्यवस्थाएं देखी।

संभागायुक्त मालसिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीज़ों और उनके परिजनों से भी चर्चा की और उपचार के बारे में जानकारी ली। हास्पिटल में एक्स-रे मशीन के खराब मिलने पर उन्होंने इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वार्डों के भ्रमण के दौरान उन्होंने साफ़-सफ़ाई पर और ध्यान देने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए। वही गंदी बेडशीट को तत्काल बदलने और अधिक साफ़-सफ़ाई के बारे में हिदायत दी।

भ्रमण के दौरान डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. संजय दीक्षित और अधीक्षक डॉ. पी.एस ठाकुर भी उपस्थित थे।

Share to...