May 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जिले में प्रारंभ किया होमगार्ड और एसडीईआरएफ का संभाग स्तरीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

उज्जैन: आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए, होमगार्ड और एसडीआरएफ विभाग ने संभाग स्तरीय बाढ बचाव एवं आपदा प्रबंधन के लिए उज्जैन संभाग के विभिन्न जिलों के जवानों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है, जिसके द्वितीय दिवस दिनांक 19 मई को जवानों को तैराकी, ड्राय रेस्क्यू, डीपडायविंग एवं वोट हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया।

यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसके प्रथम दिवस प्रशिक्षण सत्र में उज्जैन संभाग के होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के जवान सम्मिलित हुए। जिसमें जवानों को आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए बाढ बचाव में उपयोगी तैराकी एवं वोट हैंडलिंग एवं ड्राय रेस्क्यू टेक्निक का अभ्यास कराया गया।

जिला कमांडेंट होमगार्ड संतोष जाट ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य होमगार्ड विभाग में कौशल क्षमता उन्नयन करना है। इस प्रशिक्षण द्वारा होमगार्ड विभाग में उपलब्ध मानव संसाधनों को कुशल तैराक एवं कुशल वोट हैंडलर में परिवर्तित करना है।बाढ बचाव के लिए यह प्रशिक्षण संभाग स्तर पर 02 सत्रों में संचालित कर बाढ आपदा में होमगार्ड और एसडीईआरएफ जवानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत कुशल तैराक, डीप डायवर्स एवं रेस्क्यूअर को जिले के आपदा संभावित क्षेत्रों में स्थापित डीआरसी एवं क्यू आर टी टीम में तैनात किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर सुश्री हेमलता पाटीदार, प्लाटून कमांडर पुष्पेंद्र त्यागी एवं प्लाटून कमाण्डर दिलीप बामनिया एवं प्लाटून कमाण्डर कमलेश सिंह हाडा एवं आपदा प्रबंधन में दक्ष एसडीआरएफ उज्जैन की टीम उपस्थित रही।

उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण पूर्व में आयोजित किया गया था।

Share to...