April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

IPL : दिनेश कार्तिक ने लिए बड़ा फैसला, मॉर्गन के हाथ में सौंपी टीम की कमान

दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने टीम प्रबंधन को अपने फैसले के बारे में बताया। कार्तिक (Kartik) ने इंग्लैंड (England) के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मॉर्गन को कप्तानी सौंपने की इच्छा जताई। शुक्रवार को अबु धाबी (Abu Dhabi) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ होने वाले मैच में मॉर्गन ही टीम की अगुवाई करते नजर आएगें। मोर्गन अब तक उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे।

टीम (Team) के अब तक के लचर प्रदर्शन के कारण दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) की कप्तानी (Captain) की आलोचना हो रही थी। कार्तिक ने केकेआर (KKR) प्रबंधन को सूचित किया कि वह बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने और टीम के उद्देश्य में अधिक योगदान देने के लिए टीम की कप्तानी इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) को सौंपना चाहते हैं।

केकेआर (KKR) के सीईओ (CEO) वेंकी मैसूर ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) जैसा नेतृत्वकर्ता हैं। उन्होंने हमेशा टीम को पहले रखा है। उनके जैसा निर्णय लेने के लिए बहुत साहस चाहिए। हम उनके इस फैसले से आश्चर्यचकित हैं। हम उनकी इच्छाओं का सम्मान करते हैं। हम भाग्यशाली हैं कि 2019 विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) अब टीम का नेतृत्व करेंगे।

Share to...