April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्‍ल ने मॉ चामुण्‍डा एवं मॉ तुलजा भवानी के दर्शन कर पूजा अर्चना की

देवास: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल शुक्रवार को देवास पहुंचे। देवास में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने माताजी की टेकरी पहुंचकर मॉ चामुण्‍डा एवं मॉ तुलजा भवानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के दरबार में आकर दर्शन करना ही मॉ की कृपा है। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि आज में यहां आया हूं। मैं माताजी से यही प्रार्थना करता हूं कि सभी को सुखी और निरोगी रखें। सभी नागरिकों पर माता जी की कृपा बनी रहे और इसी प्रकार विकास यात्रा लगातार जारी रहे।

जिले में आगमन पर उप मुख्यमंत्री शुक्‍ल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा माताजी की तस्‍वीर भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, रायसिंह सेंधव, राजेश यादव सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share to...