May 16, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली स्पेशल सेल ने लश्कर कमांडर शब्बीर अहमद लोन को किया गिरफ्तार, लोन बांग्लादेश में बैठकर ISI के इशारे पर लश्कर का मॉड्यूल कर रहा था तैयार

नईदिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज फिर एक बार आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए लश्कर कमांडर शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। लोन पर बांग्लादेश में बैठकर ISI के इशारे पर लश्कर का मॉड्यूल तैयार करने का इल्जाम है। आतंकी शब्बीर को स्पेशल सेल ने दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है। वह हाल ही में सामने आए ‘मेट्रो पोस्टर केस’ के आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड (हैंडलर) है। शब्बीर अहमद लोन को राजा और कश्मीरी के नाम से भी जाना जाता था। शब्बीर श्रीनगर के कंगन गांव का रहने वाला था।

शब्बीर को पहली बार 2007 में स्पेशल सेल ने भारी मात्रा में हथियारों (AK-47 और ग्रेनेड) के साथ पकड़ा था। वह 2018 तक तिहार जेल में बंद रहा था। 2007 में गिरफ्तारी के समय उसके सीधे संबंध जमात-उद-दावा के चीफ और आतंकी हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी से थे।

आतंकी शब्बीर के बारे में पता चला है कि वह पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद स्थित लश्कर कैंप से आतंकी ट्रेनिंग (दौरा-ए-आम और दौरा-ए-खास) ली है। वह वर्तमान में बांग्लादेश में रहकर भारत के खिलाफ लश्कर के ऑपरेशनों को चला रहा था। उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से फंडिंग और समर्थन मिल रहा था। उसका काम भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी युवाओं को आतंकी साजिशों के लिए भर्ती करना था।

Share to...