April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन से गौ सम्मान को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान की हुई शुरुआत, देशभर में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में गौ सम्मान को लेकर “गो सम्मान आह्वान अभियान” की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत 27 अप्रैल और 27 जुलाई 2026 को देशभर के तहसील, ब्लॉक और जिला कार्यालयों में प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। उज्जैन के रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में संत विशाल दास महाराज ने संपूर्ण जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता, राष्ट्रधरोहर और राष्ट्रआराध्या का दर्जा दिलाना है। साथ ही देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ संरक्षण के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाने की मांग भी की जा रही है। संत विशाल दास महाराज ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह अहिंसक और संवैधानिक तरीके से चलाया जाएगा। 27 अप्रैल को देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जबकि 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अभियान में किसी संगठन या नेता का नाम या बैनर नहीं रहेगा, केवल नंदी बाबा और गोमाता का चित्र लगाया जाएगा और किसी प्रकार का चंदा या दान नहीं लिया जाएगा।

Share to...