April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ज्वेलर्स दुकान से दंपति ने उड़ाई अंगूठी, चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस तलाश में जुटी

इंदौर: इंदौर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चोर चोरी करने से बाज नही आ रहे हैं। दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोर चोरी करने में पीछे नही हैं और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदा नगर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से सामने आया। जहाँ एक महिला ने सोने की अंगूठी चोरी कर ली और पूरी यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी हुई हैं।

दरअसल परदेशीपुरा थाना अंतर्गत नंदा नगर स्थित के ज्वेलर्स की दुकान से दंपति ने एक अंगूठी उड़ा दी। मामले की जानकारी दुकानदार को तब लगी जब उसने माल का मिलान किया और सीसीटीवी कैमरा देखें। चोरी की घटना का सीसीटीवी सामने आया है जिसमें दंपति दुकान में बैठे नज़र आ रहे हैं।

वर्तमान परिदृश्य में आरोपी अगर कोई घटना को अंजाम देता है तो वह इंसान को तो धोखा दे सकता है लेकिन दुकान या संस्थान में लगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को धोखा नहीं दे सकता। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ज्वेलरी शॉप में हुए अंगूठी चोरी के मामले को लेकर सीसीटीवी में एक दंपति अपने एक बच्चे को गोद में लेकर बैठे नजर आ रहे हैं और इसी दंपति ने दुकान से एक अंगूठी उड़ा दी। ज्वेलरी शॉप के मालिक द्वारा परदेसीपुरा थाने पर घटना की जानकारी दी गई और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियो तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे महिला और पुरुष जब अंगूठी देख रहे थे तो सीसीटीवी में नजर आया क्या महिला ने एक अंगूठी उंगली में पहन ली। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है जिनकी जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Share to...